फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pankaj Agrawal became the Principal Secretary of Agriculture Department

Chandigarh-Haryana News: पंकज अग्रवाल बने कृषि विभाग के प्रधान सचिव, साकेत की बढ़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने 31 आईएएस व पांच एचसीएस के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए
विज्ञापन


आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की दी गई जिम्मेदारी



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 31 आईएएस व पांच एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस राजा शेखर वुंडरू से कृषि विभाग लेकर पंकज अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। उन्हें कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भी जिम्मेदारी रहेगी। वे कृषि विभाग का चार्ज निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ही संभालेंगे। वहीं, वुंडरू को मछली पालन विभाग सौंपा गया। सीएमओ में तैनात मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार की जिम्मेदारी सरकार ने बढ़ा दी है। उन्हें विकास एवं पंचायत विभाग व हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस अमनीत पी कुमार को फ्यूचर विभाग, नागरिक उड्डयन व विदेश सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव, मोहम्मद शाइन को मौजूदा प्रभार के साथ वित्त विभाग-1 का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। उनके पास पहले से आवास विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग है। आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग व सूचना, जनसंपर्क विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। आईएएस आशिमा बराड़ को हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग व वित्त विभाग-11 का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव के दो नए पद सृजित किए गए हैं। आईएएस सीजी रजनी कंथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त एवं सचिव, सामान्य प्रशासन का सचिव, सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन



संजीव अंबाला के नए कमिश्नर, भिवानी व सोनीपत के डीसी बदले

आईएएस संजीव वर्मा को अंबाला का कमिश्नर बनाया गया है। उनके पास खेल विभाग के सचिव व निदेशक का पद भी रहेगा। आईएएस सुशील सारवान को सोनीपत व आईएएस साहिल गुप्ता को भिवानी का उपायुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed