फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Paddy arrivals pick up moisture hinders procurement

Chandigarh-Haryana News: धान की आवक तेज...नमी बनी खरीद में बाधा

विज्ञापन
तीसरे दिन 11 जिलों की मंडियों में 36,132 एलएमटी धान की आवक, 19978 एलएमटी की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश की मंडियों में धान खरीद के तीसरे दिन आवक तो बढ़ी लेकिन फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण अधिकतर मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। सरकार ने धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी निर्धारित है लेकिन नमी अधिक होने के कारण किसान मंडियों में ही धान सुखाते दिखाई दे रहे हैं।
बुधवार को 11 जिलों की मंडियों में 6744 किसान 36,132 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान लेकर पहुंचे। इसमें से 3684 किसानों का 19978 एलएमटी धान खरीदा गया। तीन दिनों में कुल 17168 किसान 92,515 एलएमटी धान लेकर मंडी पहुंचे हैं। अब तक 5570 किसानों के 30419 एलएमटी धान की खरीद हो चुकी है। बुधवार को 11 जिलों की कुल 83 मंडियों में खरीद हुई। कुल 2250 किसानों को जे-फॉर्म भी अलॉट हो चुके हैं।
विज्ञापन

कैथल की नई अनाज मंडी में बुधवार को वेयर हाउस की खरीद कमेटी ने करीब 180 क्विंटल धान की खरीद की। मंडी सचिव नरेंद्र ने बताया कि जिले की अन्य सात मंडियों में धान में इस बार ज्यादा नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। धान में अभी 24 से 28 फीसदी तक नमी है। पानीपत अनाज मंडी में बुधवार को वेयर हाउस द्वारा 60 क्विंटल धान खरीदा गया। मंडी सचिव आशा ने बताया कि जिले की चार मंडियों में धान में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जिले की मंडियों में अब तक करीब 7000 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। बुधवार शाम तक मंडियों में 3122 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। इसके अलावा जिले की 13 मंडियों में से पांच मंडियों में खरीद शुरू नहीं हो पाई। अंबाला जिले में 4444 गेट पास काटे गए और बुधवार शाम तक 24,459 मीट्रिक टन की आवक हुई। इसमें से शाम तक 9179 मीट्रिक टन की खरीद हुई। अभी राइस मिलर्स के पंजीकरण नहीं हुए हैं। उसके बाद ही उठान होगा। करनाल में लगातार तीसरे दिन अनाज मंडियों में धान की आवक तो रही लेकिन खरीद नहीं हो सकी। चंडीगढ़ में राइस मिलर्स की बैठक में सरकार से मिले आश्वासन के बाद राइस मिलर्स ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
रोहतक की मंडियों में बुधवार को 250 क्विंटल धान की आवक हुई। जींद अनाज मंडी में अब तक 400 क्विंटल धान पहुंचा है लेकिन नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। झज्जर में भी धान की खरीद शुरू नहीं हुई। सोनीपत की मंडियों में भी धान पहुंचा लेकिन खरीद नहीं हुई। सिरसा और फतेहाबाद में बुधवार को भी धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। सिरसा में कोई गेट पास नहीं कटा है। फतेहाबाद जिले में पिछले 10 दिनों से धान की 1509 किस्म की निजी खरीद जारी है। अनाज मंडी में कोई गेट पास नहीं कटा है।
कुरुक्षेत्र की 10 मंडियों में नहीं शुरू हुई खरीद, इस्माईलाबाद और पिहोवा में प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र जिले में तीसरे दिन 18,572 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। 22 मंडियों में से 10 मंडियों में तीसरे दिन भी खरीद शुरू नहीं हुई। इस्माईलाबाद में खरीद न होने के चलते मार्केट कमेटी कार्यालय पर किसानों ने रोष जताया। वहीं, पिहोवा में खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में ही धरना दिया। अधिकारियों का दावा है कि अगले एक-दो दिन में सभी मंडियों में खरीद शुरू हो जाएगी। उधर, मिलर्स का बुधवार को भी पंजीकरण शुरू नहीं हो पाया जिसके चलते उठान कार्य भी पहले दिन से ही ठप पड़ा है।

पोर्टल पर बाजरे का सत्यापन न होने से शुरू नहीं हो पा रही सरकारी खरीद
महेंद्रगढ़। राजस्व विभाग मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर बाजरे के रकबे का सत्यापन नहीं कर सका। नतीजतन किसानों के न गेटपास बन रहे हैं और न ही टोकन जारी हो पा रहे हैं। बाजरे की खरीद का पूरा काम ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से होता है। ई-खरीद पोर्टल से ही किसानों को गेटपास व टोकन जारी किए जाते हैं। साथ ही खरीद एजेंसियों की तरफ से बाजरे का पूरा विवरण दर्ज होता है। नारनौल में दूसरे दिन भी पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने के कारण बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई। रोहतक में बाजरे की भी 125 क्विंटल की आवक हुई है। झज्जर में एक किसान का गेट पास कटा और 1.05 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई। जींद मंडी में 25 क्विंटल बाजरा पहुंचा है लेकिन नमी के कारण खरीद नहीं हो पाई।रेवाड़ी की कोसली अनाज मंडी में 17 और रेवाड़ी अनाज मंडी में 4 गेट पास कटे हैं। बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।


चरखी दादरी में बाजरा की हो रही निजी खरीद, भिवानी में केवल आवक
चरखी दादरी अनाज मंडी में बुधवार को भी गेट पास नहीं कट पाए। इस कारण बाजरा लेकर मंडी में पहुंचे करीब 50 किसानों की मैनुअल एंट्री की गई। अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल पर किसानों का डाटा शो होने लगा है लेकिन गेट पास नहीं कट रहे। अब तक मंडी में कुल 7834 क्विंटल बाजरा निजी व्यापारियों की तरफ से खरीदा गया। बुधवार को 298 क्विंटल की खरीद हुई है। भिवानी जिले की मंडियों में अब तक 75 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed