फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Order to suspend JE for negligence in connection.

Chandigarh-Haryana News: कनेक्शन में लापरवाही पर जेई को निलंबित करने का आदेश

विज्ञापन
चंडीगढ़/चरखी दादरी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज विभाग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं। मंत्री ने उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही के आरोप में चरखी-दादरी सिटी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। राजेंद्र सिंह चरखी दादरी के तहत आने वाले सहायक फोरमैन एरिया के इंचार्ज के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन


इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) चरखी दादरी के एक्सईएन ऑपरेशन डिवीजन ने चीफ इंजीनियर ऑपरेशन सर्कल, भिवानी को शिकायत सौंपी थी। मामले की जांच में आरोप सही मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री ने जेई को निलंबित करने के आदेश डीएचबीवीएनएल के प्रबंध निदेशक को दिए हैं। इससे पूर्व भी 15 दिनों के अंदर दो बिजली वितरण अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed