फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Order to regularize personnel who have given continuous service for more than two decades

Chandigarh-Haryana News: दो दशक से अधिक निरंतर सेवा देने वाले कर्मियों को नियमित करने का आदेश

विज्ञापन
- कर्मचारियों के प्रति निष्पक्षता व उनकी सुरक्षा राजधर्म, दायित्व से पीछे नहीं हट सकते: हाईकोर्ट
विज्ञापन




- दर्जनों याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने नियमित न करने को माना अनुचित


चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने दो दशक से अधिक समय से कार्यरत दैनिक वेतन, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के हक में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि कर्मचारियों के प्रति निष्पक्षता व उनकी सुरक्षा सरकार का राजधर्म है और इस दायित्व से पीछे नहीं हटा जा सकता है। कोर्ट ने कर्मियों को नियमित करने का आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार सालों तक कर्मचारियों से काम लेकर उन्हें नियमित करने से इनकार नहीं कर सकती।


जस्टिस संदीप मौदगिल की एकल पीठ ने हरियाणा सरकार के खिलाफ दायर 41 याचिकाओं पर एक साथ फैसला सुनाते हुए कहा कि 10 साल से अधिक समय तक सेवा दे चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता वर्ष 1994 से विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन, वर्क-चार्ज या अस्थायी आधार पर कार्यरत थे। उन्होंने सरकार की वर्ष 1993, 1996, 2003 व 2011 की नियमितीकरण नीतियों के तहत नियमित करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन




हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वर्षों तक कर्मचारियों से लगातार काम लेकर उन्हें अस्थायी बताकर शोषण नहीं कर सकती। लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को नियमित न करना संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है। सरकार यह नहीं कह सकती कि पद स्वीकृत नहीं है जब उसने वर्षों तक उन्हीं कर्मचारियों से कार्य लिया हो। अस्थायी, दैनिक वेतन या संविदा जैसे शब्दों का प्रयोग कर कर्मचारियों के अधिकार छीने नहीं जा सकते। राज्य कल्याणकारी संस्था है, वह कर्मचारियों का शोषण नहीं कर सकती। वर्षों तक सेवा लेने के बाद उन्हें अनिश्चितता में छोड़ना अन्याय है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सभी पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाए और बकाया वेतन व अन्य लाभ 6% ब्याज के साथ दिए जाएं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया 8 सप्ताह के भीतर पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश उन सभी कर्मचारियों पर लागू होगा जिन्होंने 10 साल या उससे अधिक सेवा दी है, सेवाएं लगातार ली जाती रहीं और कार्य स्थायी प्रकृति का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed