{"_id":"6a69f2d02590bda2cc0f326d","slug":"opportunity-for-police-personnel-to-get-promoted-under-a-special-quota-based-on-three-achievements-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1082877-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पुलिस जवानों को तीन उपलब्धियों पर विशेष कोटे में पदोन्नति का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पुलिस जवानों को तीन उपलब्धियों पर विशेष कोटे में पदोन्नति का मौका
विज्ञापन
- उत्कृष्ट काम, खेल में पदक और बहादुरी दिखाने वाले कांस्टेबलों के नाम मांगे, तीन फीसदी विशेष कोटे से होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तीन प्रतिशत विशेष कोटे के तहत हरियाणा पुलिस में कांस्टेबलों की पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2025 की प्रमोशन लिस्ट-बी (लोअर स्कूल कोर्स) के लिए पहले चरण में अंबाला पुलिस ने पात्र कांस्टेबलों के नाम मांगे हैं। पुलिस मुख्यालय और आईजीपी अंबाला रेंज के निर्देश पर सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और अन्य इकाइयों को योग्य पुलिसकर्मियों की सूची भेजने के आदेश दिए गए हैं।
इस विशेष कोटे में पदोन्नति के लिए केवल तीन श्रेणियों के पुलिसकर्मियों पर विचार किया जाएगा। पहली श्रेणी में ऐसे कांस्टेबल शामिल होंगे जिन्होंने लगातार बेहतर काम किया है। दूसरी श्रेणी में अखिल भारतीय पुलिस खेल एवं ड्यूटी मीट या राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण अथवा रजत पदक जीतने वाले पुलिसकर्मी आएंगे। तीसरी श्रेणी में ड्यूटी के दौरान साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले कांस्टेबल शामिल होंगे। तीनों श्रेणियों के लिए एक-एक प्रतिशत विशेष कोटा तय किया गया है।
निर्देशों के मुताबिक नाम भेजते समय संबंधित उपलब्धियों के सभी प्रमाण, खेल प्रमाणपत्र और बहादुरी के कार्य से जुड़े दस्तावेज साथ भेजना अनिवार्य होगा। केवल 1 जनवरी 2025 से पहले की उपलब्धियां ही मान्य होंगी। संबंधित श्रेणी का स्पष्ट उल्लेख भी करना होगा। पदोन्नति के लिए पात्र पुलिसकर्मियों का चयन तय मानकों के आधार पर किया जाएगा।