{"_id":"683960d26c386a96a40a078e","slug":"operation-shield-blackout-in-haryana-from-8-pm-to-8-15-pm-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Shield: हरियाणा में रात आठ से सवा आठ बजे तक होगा ब्लैकआउट, गृहसचिव ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Shield: हरियाणा में रात आठ से सवा आठ बजे तक होगा ब्लैकआउट, गृहसचिव ने दी जानकारी
Fri, 30 May 2025 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 01:13 PM IST
सार
मॉकड्रिल में यह बताया जाएगा कि आपातकालीन स्थिति में कैसे बाहर निकलना है। इस दाैरान ब्लैक आउट होगा और सायरन बजेंगे। ये पूरी एक्टिविटी मॉकड्रिल के दौरान बताई जाएगी। इसको लेकर हमने जरूरी निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन शील्ड को लेकर हरियाणा की होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि शनिवार को ऑपरेशन शील्ड मॉक ड्रिल करवा रहे हैं। इसको लेकर निर्देश दे दिए हैं। इस मॉक ड्रिल के तहत जितनी भी एजेंसियां है वॉलंटियर, NSS, नेहरू युवा केन्द्र, नगर निगम, सबको अपनी भूमिका बताई जा रही है।
मॉकड्रिल में यह बताया जाएगा कि आपातकालीन स्थिति में कैसे बाहर निकलना है। इस दाैरान ब्लैक आउट होगा और सायरन बजेंगे। ये पूरी एक्टिविटी मॉकड्रिल के दौरान बताई जाएगी। इसको लेकर हमने जरूरी निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश की जनता से अपील करूंगी कि पैनिक नहीं करना है। लोग इसमें हिस्सा लें। ब्लैक आउट के लिए जब भी सायरन बजे आप अपनी लाइट बंद कर दें। ये एक प्रैक्टिस ड्रिल है। तैयारी में ही हमारी सावधानी है।
ब्लैक आउट रात आठ बजे से सवा आठ बजे तक रहेगा। डीसी को कहा गया है कि उनकी कोई लोकल कंडीशन बनती है तो अगर उन्हें टाइम बदलना पड़ता है तो वो टाइम बदल सकते हैं। आज हमारे वॉलेंटियर्स की संख्या 32,000 हो चुकी है, पहले इनकी संख्या 400 थी।