फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Online Leave Management System launched in NHM Haryana

Chandigarh-Haryana News: एनएचएम हरियाणा में ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत

विज्ञापन
पोर्टल पर कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव और मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
विज्ञापन





चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को अवकाश लेने की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों से राहत देना और पूरी व्यवस्था को अधिक सरल व पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली एनएचएम कर्मचारियों के लिए अवकाश आवेदन प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए विकसित की गई है। इसके माध्यम से कार्य प्रवाह को सुगम बनाया जाएगा, प्रशासनिक बोझ कम होगा और समय पर स्वीकृति सुनिश्चित की जा सकेगी।

एनएचएम के प्रवक्ता के अनुसार इस पोर्टल पर कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव और मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा हेतु एनओसी का अनुरोध भी कर सकते हैं। एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिससे अधिकारी उचित निर्णय ले सकें। आवेदन के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी को एसएमएस के जरिए जानकारी मिलती रहेगी। इस प्रणाली से मैन्युअल कार्य कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा। भविष्य में इसमें अन्य अवकाश सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed