{"_id":"6794b6fef1b8e12002094704","slug":"one-haryana-police-officer-get-president-police-medal-eight-awarded-with-police-medal-on-republic-day-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आठ पुलिस पदक से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2025: हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आठ पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
Sat, 25 Jan 2025 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:26 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। आठ अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई
हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
ये होंगे सम्मानित
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह गुप्तचर विभाग, गुरुग्राम, निरीक्षक विश्वजीत गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी, निरीक्षक विपिन कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक मोहन सिंह टेलीकॉम पंचकूला हरियाणा, उप-निरक्षक रणबीर स्पेशल टास्क फोर्स करनाल, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सीन ऑफ क्राइम हिसार, उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मुख्यालय गुप्तचर विभाग, सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क गुप्तचर विभाग हरियाणा शामिल हैं।
विज्ञापन