फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   One day session of Haryana Vidhan Sabha will be held on October 25

Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा का सत्र आज, शपथ ग्रहण के बाद होगा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव

Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
सार

विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में विधानसभा के 80 वर्षीय विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद कादियान 11 बजे जिलेवार एक-एक करके सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।

विज्ञापन
One day session of Haryana Vidhan Sabha will be held on October 25
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा सभा का एक दिवसीय सत्र शुक्रवार 25 अक्तूबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। उसके बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। बहुमत होने की वजह से भाजपा के 48 विधायकों में से स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुना जाना तय है। भाजपा ने सभी विधायकों को दस बजे विधानसभा में बुलाया है। उसी दौरान स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के नाम पर सहमति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में विधानसभा के 80 वर्षीय विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद कादियान 11 बजे जिलेवार एक-एक करके सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। इसमें भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, इनेलो के दो और निर्दलीय तीन विधायक हैं। 40 विधायक पहली बार सदन में पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण में करीब दो घंटे का समय लग सकता है। उसके बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायकों की ओर से नाम रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर के लिए हरविंद्र कल्याण का नाम
स्पीकर के लिए भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण का दावा सबसे मजबूत बताया जा रहा है। उनके नाम को लेकर भाजपा के अंदर कोई असहमति नहीं है। वहीं, डिप्टी स्पीकर के पद के लिए भाजपा के तीन विधायकों के नाम हैं। इनमें डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, घनश्याम दास अरोड़ा और विनोद भयाना का नाम चर्चा में है। हालांकि मिड्ढा का पलड़ा भारी है। वह इस बार मंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। मगर कुछ समीकरणों की वजह से वह इस रेस में पिछड़ गए।

विज्ञापन

इस बार विधानसभा में नहीं दिखेगी ये बुलंद आवाज
15वीं विधानसभा का सत्र इस बार कुछ अलग ही दिखने वाला है। 14वीं विधानसभा में जिन विधायकों की आवाज पूरे सत्र में गूंजा करती थी, वे आवाजें इस बार सुनने को नहीं मिलेगी। इनमें मुख्य रूप से पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कंवरपाल गुर्जर व जेपी दलाल की आवाज सुनने को नहीं मिलेंगी। इनमें से मनोहर लाल केंद्र में पहुंच गए हैं तो किरण चौधरी राज्यसभा में। वहीं कई विधायक चुनाव हार गए हैं।

श्रुति, विनेश, आरती व शक्तिरानी पहली बार पहुंची, पहली बार आदमपुर का विधायक नहीं होगा
करीब 40 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें प्रमुख रूप से ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट, श्रुति चौधरी, आरती राव व शक्तिरानी शर्मा जैसे प्रमुख नाम हैं। इस बार विधानसभा में अच्छी खासी महिला ब्रिगेड दिखने वाली है। 13 महिला विधायक चुनकर आई हैं। वहीं, सबसे कम उम्र के विधायक आदित्य सुरजेवाला हैं। वह भी पहली बार चुनकर आए हैं। उधर, 56 साल में यह पहली बार होगा, जब आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि विधानसभा में नहीं होगा। पूर्व सीएम भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई इस बार चुनाव हार गए हैं। हालांकि भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई विधानसभा में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed