फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   officers suspended for failing to prevent stubble burning In Haryana

Haryana: पराली जलने से रोकने में नाकाम 24 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, कृषि विभाग ने लिया एक्शन

Tue, 22 Oct 2024 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

हरियाणा सरकार इस बार पराली जलने के मामलों में कमी के लिए प्रयासरत है। सरकार के आदेश हैं कि जो किसान पराली जलाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही रेड एंट्री भी दर्ज होगी। इसके बावजूद प्रदेश में पराली जलना बदस्तूर जारी है।

विज्ञापन
officers suspended for failing to prevent stubble burning In Haryana
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रहीं है। पराली जलाने से रोकने में नाकाम अलग अलग जिलों में तैनात 24 अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा कृषि विभाग की तरफ से आदेश जारी दिए गए है। 
विज्ञापन


सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार, अंबाला के तीन और सोनीपत के दो कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी की ड्यूटी पराली जलाने से रोकने के लिए अलग अलग जिलों में गठित विशेष टीम में लगाई गई थी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के चार कृषि अधिकारी सस्पेंड 
फसल अवशेषों में लगाई जा रही आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। किसानों पर ही नहीं कृषि अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को विभाग के 24 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें चार अधिकारी कुरुक्षेत्र जिला के हैं। इनमें लाडवा के बीएओ अमित कंबोज, थानेसर के विनोद कुमार, शाहाबाद के ओमप्रकाश और पिपली के एडीओ प्रताप सिंह शामिल। इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों का कर्मचारियों में खलबली मच गई है। उधर पुलिस प्रशासन ने शिकायतें मिलने पर जिला के 47 किसानों पर अलग-अलग थानों में मामला भी थी दर्ज कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक किसानों की गिरफ्तारी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed