फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now you will get fishing license in three days, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: मछली पकड़ने के लिए लाइसेंस अब तीन दिन में मिलेगा

विज्ञापन
मत्स्य पालन की आठ सेवाएं हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यदि आपको मछली पकड़ने का शौक है तो इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह लाइसेंस मात्र तीन दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने मत्स्य पालन विभाग की आठ सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए उनकी समय-सीमा निर्धारित की है। इसके तहत खेल के लिए फिशिंग रॉड से मछली पकड़ने का लाइसेंस तीन दिन के अंदर जारी करना होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचायती तालाबों व निजी तालाबों की मरम्मत व सुधार के लिए सब्सिडी 40 दिन के अंदर मिलेगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को मछली या मछली उत्पाद की बिक्री के लिए रेहड़ी समेत स्टोव/गैस चूल्हा, बर्तन, मछली पकड़ने के जाल की खरीद व खाद-खुराक पर सब्सिडी भी 40 दिन के अंदर उपलब्ध कराने की समय सीमा तय की गई है। इन सभी सेवाओं के लिए जिले के मत्स्य पालन अधिकारी को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। शिकायत निवारण के लिए उप-निदेशक, मत्स्य पालन को प्रथम शिकायत निवारण अधिकारी जबकि निदेशक, मत्स्य पालन को द्वितीय शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed