{"_id":"6a9825329bdb716c52039d59","slug":"now-the-public-will-speak-up-departments-will-have-to-get-to-work-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1112780-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अब जनता बोलेगी, विभागों को करना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अब जनता बोलेगी, विभागों को करना होगा काम
विज्ञापन
- सुधार सुझावों की निगरानी के लिए राज्य से जिलस्तर तक समितियां गठित
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य समिति, उपायुक्तों के नेतृत्व में जिला समितियां करेंगी सुझावों व विभागीय कार्रवाई की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए सुधार उत्सव के तहत हरियाणा सरकार ने राज्य और जिला स्तर पर समन्वय समितियां गठित की हैं। इनका काम जनता से मिले सुधार सुझावों पर विभागों की कार्रवाई की निगरानी करना व तय समय में कार्य पूरा कराना होगा। राज्य और जिला समितियों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसमें गृह, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, युवा सशक्तीकरण, उच्च शिक्षा, विकास एवं पंचायत, सहकारिता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, खेल, स्कूल शिक्षा, उद्योग एवं वाणिज्य, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, नागरिक संसाधन सूचना, शहरी निकाय, परिवहन व सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के प्रशासनिक सचिव शामिल होंगे। पुलिस महानिदेशक समेत संबंधित विभागों के महानिदेशक और निदेशक भी समिति के सदस्य होंगे। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक सदस्य सचिव होंगे।
जिला स्तर पर उपायुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सदस्य सचिव रहेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, जिला कमांडेंट एवं होमगार्ड अधिकारी, बिजली निगमों के अधीक्षण अभियंता, जिला राजस्व अधिकारी, औषधि निरीक्षक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन, खेल, समाज कल्याण और अन्य विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
राज्य समिति सुधार उत्सव की रणनीति और कार्ययोजना को मंजूरी देकर उसकी समय-समय पर समीक्षा करेगी। विभागों से मिली कार्रवाई रिपोर्ट की भी जांच होगी। जिला समितियां जनता के सुझावों पर विभागों की कार्रवाई की समीक्षा करेंगी और नोडल अधिकारी के साथ समन्वय कर जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया जुटाएंगी। जरूरत पड़ने पर दोनों समितियां किसी अन्य विभागाध्यक्ष या अधिकारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुला सकेंगी।