फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now the monsoon session of the assembly will run till August 27, Haryana Monsoon Session, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: अब 27 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

विज्ञापन
कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र अब 27 अगस्त तक चलेगा। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में सत्र एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया गया। इससे पूर्व सरकार की ओर से विधानसभा सचिवालय को 3 दिन सत्र चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन शुक्रवार को बीएसी की बैठक में कार्य पर चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बनी।


बीएसी में लिए गए फैसले के अनुसार 25 अगस्त को 2 से 6 बजे तक और 26 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्यवाही चलेगी। 27 अगस्त को कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। 23 और 24 अगस्त को राजकीय अवकाश रहेगा। बीएसी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री मंत्री कृष्ण कुमार, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला शामिल रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में आज की कार्यवाही में आई बाधा को दूर करने तथा भविष्य में कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन



पर्यावरण संरक्षण: साइकिल या ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचने का आह्वान
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विधायकों से 26 अगस्त को साइकिल या ई-रिक्शा से पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशा एक राष्ट्रीय समस्या बन चुका है जिससे हरियाणा भी अछूता नहीं है। हालांकि, सरकार की ओर से साइक्लोथॉन जैसे जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। विधायकों को उनके आवास या एमएलए हॉस्टल से विधानसभा भवन तक लेकर आने के लिए साइकिल या ई-रिक्शा का प्रबंध विधान सभा सचिवालय की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed