{"_id":"68e2d5641f657f4e180a0f99","slug":"now-roadways-buses-will-be-tracked-according-to-their-routes-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-837029-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रोडवेज बसों की अब रूट के मुताबिक होगी ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रोडवेज बसों की अब रूट के मुताबिक होगी ट्रैकिंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज बसों की लाइव ट्रैकिंग शुरू हो चुकी है। एप में कुछ दिन के अंदर अन्य सुविधाएं भी बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो रहा है। रोडवेज मुख्यालय की योजना है कि जल्द ही रूट के अनुसार बसों की लाइव ट्रैकिंग हो। अभी तक बसों के अनुसार ही बसों की ट्रैकिंग हो रही है। योजना के अनुसार काम हुआ तो 15 से 20 अक्तूबर तक रूट के अनुसार बसों की ट्रैकिंग शुरू होगी।
हरियाणा रोडवेज की बात करें तो करीब 4000 बसों में से नियमित 3600 बसों का संचालन होता है। परिवहन मंत्री ने सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तर्ज पर रोडवेज की बसों की ट्रैकिंग पर काम कराने के आदेश दिए थे। बजट के दाैरान भी इस योजना पर काम कराने की घोषणा की गई थी।
राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसों की ट्रैकिंग को लेकर एचआर (हरियाणा रोडवेज) एप तैयार कराया और इस एप के माध्यम से 20 अगस्त के बाद बसों की ट्रैकिंग शुरू की गई थी।
विज्ञापन
अब इस योजना को विस्तार देने के लिए बसों की ट्रैकिंग रूट के अनुसार होगी। इसमें सभी एससी, मिनी बस, नाॅन एसी (साधारण), वोल्वो बसों के रूट भी दिखेंगे। परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि आमजन को सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है और बसों की संख्या में भी प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार लगातार वृद्धि हो रही है।