फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now Panchayati Raj institutions will get one percent of the total stamp duty.

Chandigarh-Haryana News: स्टांप ड्यूटी का एक फीसदी अब पंचायती राज संस्थाओं को मिलेगा

विज्ञापन
-572 करोड़ रुपये सीधे होंगे ट्रांसफर, वित्तीय स्थिति होगी मजबूत
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब स्टांप ड्यूटी से मिलने वाले कुल राजस्व का एक फीसदी पंचायती राज संस्थाओं को देगी। इस एक फीसदी में से ग्राम पंचायत को 0.5 फीसदी, पंचायत समिति को 0.25 फीसदी और जिला परिषद को 0.25 फीसदी मिलेगा। इस राशि का इस्तेमाल वे विकास कार्यों पर कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे पंचायती राज की तीनों संस्थाओं की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण भारत के सपनों को साकार करने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इस योजना के तहत कुल 572.42 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है। इनमें 5,388 ग्राम पंचायतों को 288.16 करोड़ रुपये, 142 पंचायत समितियों को 144.08 करोड़ रुपये और 22 जिला परिषदों को 140.18 करोड़ मिलेंगे।
विज्ञापन





विकास कार्यों में पंचायतों का होगा अधिकार
पंवार ने बताया कि अब पंचायती राज संस्थाओं के पास विकास कार्यों की योजना तैयार कर उन्हें लागू करने के अलावा प्राथमिकता के आधार पर संसाधनों का उपयोग करने का स्वतंत्र अधिकार भी होगा। पहले भी सरकार ने अंतर जिला परिषदों का गठन कर पंचायतों को फंड ट्रांसफर की सुविधा दी थी, जिससे वे विभिन्न विभागों के कार्यों को स्वतंत्र रूप से संचालित कर सके। बोले-हाल ही में पंचायतों को 368 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई थी। उनका लक्ष्य है कि हर पंचायत सशक्त हो, हर गांव विकसित हो और प्रदेश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed