फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now even those with income above Rs 3 lakh will be able to avail the benefits of Chirayu Yojana.

Chandigarh-Haryana News: अब तीन लाख से ऊपर आय वाले भी उठा सकेंगे चिरायु योजना का लाभ

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने चिरायु योजना का किया विस्तार
विज्ञापन


चिरायु आयुष्मान योजना का हुआ विस्तार, अब तीन लाख से ऊपर परिवार वार्षिक रुपये देकर उठा सकेंगे लाभ
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि संशोधित योजना के तहत अब 3 लाख रुपये से अधिक और 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार अब साल में चार हजार रुपये देकर और छह लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार 5,000 रुपये देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार 1.80 लाख और 3 लाख के बीच आय वाले परिवार, सालाना 1,500 का मामूली योगदान देकर इस योजना का लाभ उठाने के पात्र थे। इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। इससे लाभार्थियों को राज्य भर में सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस योजना के तहत उम्र या परिवार के आकार पर कोई प्रतिबंध नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह निर्णय न केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि नायब सिंह सैनी का सपना हकीकत में तब्दील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed