फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now employees will not be able to go to the headquarters without the permission of the officers.

Chandigarh-Haryana News: अब अधिकारियों की स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
यूएचबीवीएनएल ने अपने कर्मचारियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) के कर्मचारी अब अधिकारियों की स्वीकृति के बिना सीधे मुख्यालय नहीं आ सकेंगे। यूएचबीवीएनएल की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक यदि किसी को कोई शिकायत है तो पहले वह अपने अधिकारी से संपर्क करें। यदि बहुत जरूरी है तो वह फोन और ई-मेल का इस्तेमाल करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस काम में वह सहयोग करें और दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।
दरअसल कई बार देखा गया है कि कर्मचारी बिना टाइम लिए या संपर्क किए सीधे मुख्यालय पहुंच रहे थे। इससे अधिकारियों को भी दिक्कत आ रही थी और कर्मचारियों को भी मिलने के लिए काफी समय मुख्यालय में बिताना पड़ रहा था। इसलिए यूएचबीवीएनएल ने अब दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह दिशा-निर्देश क्षेत्रीय कार्यालयों, उप-मंडलों, मंडलों, जोनों और मुख्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होंगे। जारी पत्र के मुताबिक अधिकारियों से मिलने से पहले अनुमति जरूर लेनी होगी ताकि मुलाकात भी हो जाए और किसी का समय भी बर्बाद न हो। यदि किसी कर्मचारी की कोई व्यक्तिगत समस्या है तो वह सबसे पहले संबंधित एसडीओ, उप विभागीय अधिकारी या कार्यालय प्रभारी के स्तर पर समाधान का प्रयास करें।
विज्ञापन

किसी भी समस्या या आवेदन के लिए प्रॉपर चैनल का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। जिन मामलों में तत्काल समाधान की जरूरत है वहां यह प्रक्रिया लागू नहीं होगी। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वह नियमित मुद्दों के लिए बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय या वरिष्ठ अधिकारियों के पास सीधे जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed