फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now beneficiaries will be able to do e-KYC through mobile app.

Chandigarh-Haryana News: अब मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी कर सकेंगे ई-केवाईसी

विज्ञापन
चेहरे के माध्यम से हो सकेगा मोबाइल ऐप मेरा ई-केवाईसी पर प्रमाणीकरण
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में सभी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों के माध्यम से राशन पाने वाले लाभार्थी स्वयं ही मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी कर सकेंगे। लाभार्थियों को ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) ऐप मेरा-ई केवाईसी पर फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) करके पंजीकृत किया जा सकता है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि विभाग से लाभार्थियों को योजना का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कहा कि ओटीपी के माध्यम से यह प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा। अधिकतर परिवार का एक या दो सदस्य ही डिपो पर जाते हैं और बायोमैट्रिक के ज़रिए राशन प्राप्त करते हैं। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया 2.0 के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों को भी जागरूकता लाने को कहा गया है।
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को अब उचित मूल्य दुकान (फेयर प्राइस शोप) पर जाकर ई-केवाईसी प्रमाणीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं हैं, हालांकि अब भी यह संभव हो सकेगा लेकिन डिजिटल प्लेटफार्म पर ई-केवाईसी करवाना अधिक सुगम है। अभी तक राज्य में बायोमीट्रिक के माध्यम से यह प्रक्रिया उपलब्ध है, लेकिन अब इस मोबाइल ऐप को किसी भी स्मार्ट एंड्राइड फोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक डिपो स्थल पर पॉइंट ऑफ सेल मशीन (बिक्री मशीन) से प्रदेश भर में 48 प्रतिशत ई-केवाईसी का प्रमाणीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed