फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now, 37 teachers will teach French in government schools.

Chandigarh-Haryana News: अब सरकारी स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाएंगे 37 शिक्षक

विज्ञापन
- पांच दिवसीय अंतिम आवासीय प्रशिक्षण के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन

- हिसार को सबसे अधिक 6 और नूंह, रोहतक व सिरसा को 4-4 शिक्षक मिलेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य के सरकारी स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से पिछले एक वर्ष से चल रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण 6 से 10 जुलाई तक एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद राज्य के 37 चयनित शिक्षक अपने-अपने जिलों के सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा पढ़ाएंगे। हिसार को सबसे अधिक 6 और नूंह, रोहतक व सिरसा को 4-4 शिक्षक मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि नामित शिक्षक अंतिम आवासीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें।

इन शिक्षकों ने पिछले एक वर्ष में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से फ्रेंच भाषा, आधुनिक शिक्षण पद्धति और फ्रेंच संस्कृति से जुड़ा व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब अंतिम आवासीय प्रशिक्षण के बाद इन्हें स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



यहां हुई शिक्षकों की एक साल की ट्रेनिंग
फ्रेंच भाषा कार्यक्रम के तहत चयनित शिक्षकों को पिछले एक वर्ष में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। एलायंस फ्रांसेज हैदराबाद के विशेषज्ञों ने नियमित ऑनलाइन साप्ताहिक कक्षाएं संचालित कीं। एलायंस फ्रांसेज दिल्ली में ऑफलाइन भाषा और शिक्षण कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को फ्रेंच संस्कृति, कला, खान-पान, सिनेमा और संगीत से भी परिचित कराया गया। इसके अलावा गोवा में बीईएलसी के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैडागॉजी ट्रेनिंग कराई गई। अब 6 से 10 जुलाई तक एससीईआरटी गुरुग्राम में अंतिम आवासीय प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed