फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nominations invited for Padma Awards, last date July 31

Chandigarh-Haryana News: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इच्छुक व्यक्ति अपनी सिफारिशें 10 जून 2026 तक political2.hry@gmail.com या hrathee.cso@hry.gov.in पर भेज सकते हैं। केंद्र सरकार केवल ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से भेजे गए नामांकन ही स्वीकार करेगी।

इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, उद्योग और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सरकारी कर्मचारी तथा सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed