फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   NIT-5 Faridabad's name being included in the top 10 schools of the world is an achievement: Dhanda, Education News, Haryana News

विश्व के 10 स्कूलों में एनआईटी-5 फरीदाबाद का नाम शामिल होना उपलब्धि : ढांडा

विज्ञापन
कहा, यह स्कूल प्रदेश के राजकीय स्कूलों के लिए प्रेरणादायक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए टी फॉर ग्लोबल अवार्ड की सूची में विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 फरीदाबाद का शामिल होने एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि प्रदेश के राजकीय स्कूलों के लिए प्रेरणादायक है। इससे साबित होता है कि सरकारी स्कूल वैश्विक मंच पर श्रेष्ठता प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने स्कूल के मुखिया, शिक्षकों व कर्मचारियों को बधाई दी।


ढांडा ने कहा, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 फरीदाबाद ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समयबद्ध मूल्यांकन और छात्र-केंद्रित शिक्षण मॉडल को अपनाया है। यह प्रयास छात्रों की सीखने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहे हैं। इसमें चयनित विद्यालयों की डिजिटल शिक्षा में उल्लेखनीय पहल, स्मार्ट क्लास की स्थापना, टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों की रचनात्मक सहभागिता प्रमुखता से सामने आया है। विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों में भारत के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद, जिला परिषद स्कूल जलिंदर नगर पुणे (महाराष्ट्र), एक्या स्कूल जेपी नगर (कर्नाटक), दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed