फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nikshay Mitras will be made in the government departments of the state, they will adopt TB patients.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के सरकारी विभागों में निक्षय मित्र बनाए जाएंगे, टीबी मरीजों को लेंगे गोद

विज्ञापन
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले विभागों में नई पहल
विज्ञापन


यह हरियाणा और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
चंडीगढ़। भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसी दिशा में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले सभी विभागों और संस्थानों ने टीबी जागरूकता और उन्मूलन की गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है। साथ ही मंत्रालय के सभी दफ्तरों में निक्षय मित्र बनाए जाएंगे।
ये निक्षय मित्र टीबी मरीजों को गोद लेंगे और उनके इलाज में मदद करेंगे। सभी कर्मचारियों को टीबी के लक्षण, कैसे फैलता है और मुफ्त इलाज की सुविधाएं कहां उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी दी जाएगी। हरियाणा और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन




इस पहल के तहत राज्य टीबी सेल की एक टीम ने पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और पार्षदों से मुलाकात की। टीम में जिला टीबी अधिकारी, पंचकूला डॉ. संदीप छाबड़ा, डब्ल्यूएचओ सलाहकार डॉ. सुखवंत सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरणजोत सिंह और जिला कार्यक्रम समंवयक ललिता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीबी की रोकथाम के लिए शहरी मलिन बस्तियों और घनी आबादी वाले इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ स्वास्थ्य जांच शिविरों और डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से टीबी के मामलों की ट्रैक किया जाएगा। स्थानीय शहरी निकायों को अभियान में शामिल किया जाएगा।


सभी दफ्तरों में टीबी की रोकथाम, जांच और इलाज के बारे में जानकारी देने वाले पोस्टर और सामग्री लगाई जाएगी। मंत्रालय और उसके संस्थानों के सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीबी से जुड़े संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed