{"_id":"68db69057155fa5f54060ab7","slug":"newly-appointed-haryana-congress-state-president-rao-narendra-singh-met-randeep-surjewala-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रणदीप सुरजेवाला से की भेंट, भूपेंद्र हुड्डा से भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रणदीप सुरजेवाला से की भेंट, भूपेंद्र हुड्डा से भी मिले
Tue, 30 Sep 2025 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:37 AM IST
सार
राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का दायित्व सौंपे जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह और रणदीप सुरजेवाला की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की।
राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का दायित्व सौंपे जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। वहीं, सुरजेवाला ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। इस मुलाकात को प्रदेश कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और हाई कमान का धन्यवाद किया।