{"_id":"6806660c55302ba7c00c4b3c","slug":"national-herald-case-is-a-ploy-to-divert-attention-from-major-issues-bhanwar-singh-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-689224-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड मामला प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल: भंवर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड मामला प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने की चाल: भंवर सिंह
विज्ञापन
चंडीगढ़। तथ्यों को गलत तरीके से जोड़कर नेशनल हेराल्ड मामला पेश करना भाजपा की एक चाल है, जिसके जरिए देश के प्रमुख मुद्दों और अपनी विफलता से ध्यान भटकाने व बरगलाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व एआईसीसी के महासचिव और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 स्थित पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर सवाल उठाए हैं। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष राम कृष्ण गुज्जर व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखला कर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगा दी। ईडी का तथाकथित आरोपपत्र राजनीतिक षड्यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य भाजपा की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार प्रतिशोध के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के मामलों में सजा की दर सिर्फ एक फीसदी है। वहीं, ईडी ने सबसे ज्यादा 98 फीसदी मामले सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दर्ज किए हैं।