Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Multipurpose health workers raised several demands, including filling up of vacant posts.

Chandigarh-Haryana News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खाली पद भरने समेत कई मांंगें उठाईं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन हरियाणा ने प्रदेश में बहुउद्देशीय कर्मियों (महिला व पुरुष) के सैकड़ों खाली पदों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने बताया कि इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के नए मानकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में पांच हजार की आबादी पर तथा शहरी क्षेत्र में 25 हजार की आबादी पर एक एमपीएचडब्ल्यू की नियुक्ति आवश्यक है लेकिन प्रदेश की वास्तविकता इसके विपरीत है।

पानीपत, अंबाला, नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद सहित कई जिलों में 18 से 20 हजार की आबादी वाले उप स्वास्थ्य केंद्र एक ही कर्मचारी के भरोसे चल रहे हैं। प्रवक्ता संदीप कुंडू ने कहा कि 2021 से नए मानकों का हवाला देकर फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे 15 लाख आबादी वाले शहरों व झज्जर जैसे 85 हजार की आबादी वाले शहरों में समान रूप से मात्र छह एमपीएचडब्ल्यू पुरुष और एक सुपरवाइजर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन




एसोसिएशन ने सभी खाली पद नियमित भर्ती से भरने, ऑनलाइन कार्यों में कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने, तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने, एनएचएम कर्मियों को मूल वेतनमान व भत्ते देने, लंबित एलटीसी जारी करने सहित सभी जायज मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed