{"_id":"6890bbdf5eba364ba30b4c9c","slug":"mou-between-haryana-saraswati-heritage-board-and-gurugram-university-chandigarh-haryana-news-r-16-1-noi1188-781642-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और गुरुग्राम विवि के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और गुरुग्राम विवि के बीच एमओयू
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के बीच सोमवार को पंचकूला स्थित बोर्ड कार्यालय में सरस्वती नदी के पुनरुद्धार, शोध और जनजागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह ने बताया कि यह समझौता सरस्वती के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को शैक्षणिक विमर्श से जोड़ने का प्रयास है।
उन्होंने सरस्वती पुनरुद्धार कार्यों पर एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया। बोर्ड के सीईओ कुमार सुप्रवीण ने कहा कि विश्वविद्यालय में सरस्वती लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसमें शोध और पाठ्यक्रम निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रो. राकेश योगी ने बताया कि छात्र सरस्वती पर डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, न्यूज लेटर आदि तैयार करेंगे। कुलपति कौशिक ने कहा कि यह सहयोग विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
इस दाैरान विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. संजय कौशिक, मीडिया अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश योगी और प्रो. मीनाक्षी श्योराण मौजूद रहे। बोर्ड की ओर से उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, सीईओ कुमार सुप्रवीण और डॉ. दीपा ने भाग लिया। संवाद