{"_id":"681b2e52b4ceab6076029d39","slug":"mock-drill-in-haryana-at-4-pm-today-black-out-at-7-50-pm-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill In Haryana: शाम चार बजे होगी माॅक ड्रिल, 7.50 बजे 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill In Haryana: शाम चार बजे होगी माॅक ड्रिल, 7.50 बजे 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट
Wed, 07 May 2025 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 May 2025 03:28 PM IST
सार
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत होने वाली मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के सभी जिलों में शाम चार बजे से मॉक ड्रिल होगी। शाम 7.50 बजे से 8.00 बजे तक सभी लाइटें बंद रहेंगी। आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे इस दाैरान अपने घरों की सभी लाइटें बंद कर दें।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत होने वाली मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, रस्तोगी ने मॉक ड्रिल के संचालन सम्बन्धी पहलुओं के बारे में सभी उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों को व्यापक निर्देश जारी किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभ्यास प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर शुरू होगा। उपायुक्तों को इस समन्वित प्रतिक्रिया के भाग के तौर पर अपनी नागरिक सुरक्षा प्रणालियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।