{"_id":"683b5727630de845750dd618","slug":"mission-olympics-2036-will-start-this-year-a-budget-of-20-crores-has-been-set-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-725383-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मिशन ओलंपिक 2036 इसी साल से होगा शुरू, 20 करोड़ का बजट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मिशन ओलंपिक 2036 इसी साल से होगा शुरू, 20 करोड़ का बजट तय
विज्ञापन
सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय में तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सैनी सरकार की नजरें अब 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों पर है। ओलंपिक खेलों के लिए अभी समय काफी बचा है, मगर सरकार इसी साल से खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटेगी। सैनी सरकार ने 36 पदक हासिल करने का लक्ष्य रखा है। सरकार 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए इसी साल से मिशन ओलंपिक-2036 विजयीभव योजना की शुरुआत करेगी। खिलाड़ियों को इस तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे 2036 में पदकों की झड़ी लगा पाएं। राज्य सरकार ने 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए 20 करोड़ रुपये के विशेष बजट का प्रावधान किया है। इस राशि में जरूरत के हिसाब से साल-दर-साल बढ़ोतरी भी होती रहेगी।
ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में सोनीपत के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की अहम भूमिका रहने वाली है। इसमें खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। खिलाड़ियों का चयन भी कड़े मुकाबलों से किया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक खेलों में कम से कम 36 मेडल हासिल करने का है। इसके लिए खिलाड़ियों को विशेष रूप से ट्रेंड किया जाएगा। नर्सरियों में विभिन्न खेलों की कोचिंग लेने वाले खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में भी ट्रेनिंग करवाई जाएगी।