फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ministers got the task, every department will have to prepare a pilot project

Chandigarh-Haryana News: मंत्रियों को मिला टास्क, हर विभाग से तैयार करना होगा एक पायलट प्रोजेक्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अभी से सैनी सरकार के एक साल पूरा होने की तैयारी में जुट गया है। सरकार के एक साल पूरा होने पर सभी मंत्री अपने- अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौपेंगे। इसमें उन्हें अपने विभाग का एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट भी बनाना होगा, जिससे जनता को लाभ पहुंचे।
यह रिपोर्ट कार्ड सीएम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और पार्टी प्रभारी सतीश पुनिया की देखरेख में तैयार होगा। यह रिपोर्ट कार्ड ही मंत्रियों का भविष्य तय करेगा। यह निर्णय मंगलवार को पार्टी विधायकों व मंत्रियों की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के प्रभारी सतीश पुनिया व सुरेंद्र नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है। इसमें सरकार और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में सभी विधायकों व मंत्रियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने को कहा गया है। इसके साथ सभी विधायकों व मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वह हर मंगलवार व बुधवार को चंडीगढ़ में रहेंगे, ताकि जनता व कार्यकर्ताओं के कामों को करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed