फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Minister of State for Food and Supplies reached the Mandis, gave instructions to speed up the lifting.

Chandigarh-Haryana News: मंडियों में पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, उठान तेज करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
चंडीगढ़। यमुनानगर में अनाज मंडी सरस्वती नगर और जगाधरी की मंडियों में मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने गेहूं की उठान तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्केटिंग कमेटी के सचिव को कहा कि मंडी में सफाई, किसानों के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरूस्त रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएं। राज्य मंत्री ने मौके पर कई किसानों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि चालू रबी सीजन के दौरान प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन व एफसीआई की ओर से एक अप्रैल से 21 अप्रैल तक 52.04 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 23.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठान मंडियों से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल तक 2,89,541 किसानों को 4665.04 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन




इसी तरह प्रदेश में 15 मार्च से 21 अप्रैल 2025 तक हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन की ओर से 5.93 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 4.29 लाख मीट्रिक टन की उठान हो चुकी है। अब तक 1,85,057 किसानों के खातों में 2368.14 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान हो चुका है।मंत्री ने बताया कि यमुनानगर की 13 मंडियों में 21 अप्रैल तक कुल 1,96,623 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसमें से 1,18,838 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है। जिले में अभी तक करीब 39 हजार किसानों की फसल खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed