फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Mid Day Meal... Kheer will be available once a week and Pinni will be available daily.

Chandigarh-Haryana News: मिड डे मील... खीर सप्ताह में एक बार और पिन्नी रोज मिलेगी

विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को फिर जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर विद्यालयों को मिड डे मील के बारे में निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार मिल्क बार, दूध सप्ताह में दो दिन (200 एमएल प्रतिदिन ), पिन्नी रोजाना और खीर सप्ताह में एक बार दी जानी है। दरअसल विद्यालयों की ओर से बार-बार शिक्षा विभाग से इस मामले में मार्गदर्शन मांगा जाता था। विभाग ने अब जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को मिड डे मील के मैन्यू के बारे में अवगत करा दिया है।

इसके साथ ही कुछ जिलों में सर्दियों के मैन्यू में भी बदलाव कर दिया गया है। इसके मुताबिक सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब दोपहर के खाने में सोया खिचड़ी और मिस्सी रोटी को शामिल किया गया है। इससे पौष्टिक खाने के साथ विद्यार्थियों की ठंड का मुकाबला करने की क्षमता भी बढ़ेगी। इन दोनों आइटम के अलावा दलिया, चावल, चना दाल खिचड़ी, मिस्सी परांठा-सब्जी, मीठे चावल, नमकीन दलिया, मेथी चावल और तिल-गुड़ के साथ साथ रागी-गेहूं के पूड़े शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed