{"_id":"6a5f7e079b08e5d92d03fcd9","slug":"metro-corridor-construction-accelerates-33-of-work-completed-by-june-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1076129-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण तेज, जून तक 3.3% काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण तेज, जून तक 3.3% काम पूरा
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया के सवाल पर संसद में केंद्र सरकार ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी–द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण जारी है। केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि जून 2026 के अंत तक इस परियोजना का 3.3 प्रतिशत भौतिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
जीएमडीए के प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा में सांसद संजय भाटिया के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। यह मेट्रो कॉरिडोर तैयार होने के बाद गुरुग्राम के तीन प्रमुख क्षेत्रों मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर सिटी और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच सीधा मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिलेगा। नई मेट्रो लाइन शुरू होने से लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे शहर में ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही गुरुग्राम में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना शहर की तेजी से बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा मिलेनियम सिटी सेंटर और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह मेट्रो विस्तार गुरुग्राम के यातायात ढांचे को और अधिक आधुनिक व मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।