{"_id":"6915c868b93213efa90c7e53","slug":"meritorious-students-from-pm-shri-schools-to-visit-isro-centre-education-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-870060-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पीएमश्री स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी जाएंगे इसरो सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पीएमश्री स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी जाएंगे इसरो सेंटर
विज्ञापन
-प्रत्येक जिले से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का एक-एक टॉपर विद्यार्थी शामिल होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पीएमश्री स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नवंबर यादगार साबित होगा। प्रदेशभर से चुने गए 66 विद्यार्थी इस महीने अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) का दौरा करेंगे। 24 सितंबर को सरकार की ओर से 28 बच्चों को इसरो का भ्रमण कराया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जल्द बच्चों के नाम की सूची और उनके रवानगी की तारीख तय हो जाएगी।
प्रत्येक जिले से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का एक-एक टॉपर विद्यार्थी इस यात्रा में शामिल होगा। शर्त यह है कि विद्यार्थी पीएमश्री स्कूल का हो और पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से टॉप किए हो। इसमें मेडिकल फिटनेस और अभिभावक की अनुमति भी अनिवार्य है। इसरो दौरे के दौरान विद्यार्थी संचार, नेविगेशन, पृथ्वी अवलोकन और अंतरिक्ष अनुसंधान की वास्तविक कार्यप्रणाली को नजदीक से देखेंगे। इस यात्रा में शामिल विद्यार्थी गुजरात साइंस सिटी में देश के सबसे बड़े स्पेस म्यूजियम और अत्याधुनिक आईमैक्स 3डी थिएटर का अनुभव भी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार भावना को बढ़ावा देना है। पीएमश्री स्कूलों से बच्चों के चुनने का एक और उद्देश्य है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को भी अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से जोड़ा जा सके। विद्यार्थी इसरो के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करेंगे और जानेंगे कि कैसे भारतीय वैज्ञानिक सैटेलाइट, नेविगेशन और आपदा प्रबंधन में नई तकनीकें विकसित कर रहे हैं।