फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Meritorious student award ceremony on 12th

Chandigarh-Haryana News: मेधावी छात्र सम्मान समारोह 12 को

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरियाणा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के टाॅपर्स को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जुलाई को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत करेंगे।

हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला शिक्षा बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने जा रहा है। इसमें दसवीं कक्षा के राज्य व हर जिले में प्रथम तीन स्थानों पर आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा के हर संकाय में राज्य व जिलों में प्रथम तीन स्थानों पर आए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश व राज्य की भावी पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स देंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे से

सम्मान समारोह से पहले 12 जुलाई को सुबह आठ बजे से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। सम्मान पाने के लिए हर विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed