फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   LOC issued against four grooms who fled abroad leaving their wives behind

Chandigarh-Haryana News: पत्नियों को छोड़कर विदेश भागे चार दूल्हों के खिलाफ एलओसी जारी

विज्ञापन
- एक फरीदाबाद, एक रोहतक और दो करनाल निवासी, डंकी रूट्स से अलग-अलग देशों में भागे
विज्ञापन


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। शादी करके पत्नी को माता-पिता की सेवा के लिए घर में छोड़कर विदेश में बसने वाले दूल्हों के खिलाफ राज्य महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। आयोग ने चार दूल्हों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर ( एलओसी) जारी करवाया है। इसके बाद ये चारों दूल्हे घर वापसी करने पर एयरपोर्ट पर ही दबोचे जाएंगे।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इन चारों दूल्हों में एक फरीदाबाद, एक रोहतक और दो करनाल के रहने वाले हैं। इनमें एक ऑस्ट्रेलिया, दूसरा अमेरिका, तीसरा साइप्रस और चौथा कनाडा रहता है। जांच में सामने आया कि ये चारों दूल्हे शादी करने के बाद डंकी रूट्स से अलग-अलग देशों में गए हैं। इनकी यात्रा, नौकरी और दूसरे देशों में रहने का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिल रहा है। इसके बाद इनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


फरवरी 2025 में पीड़ित दुल्हनों की तरफ से राज्य महिला आयोग में करनाल और पानीपत से शिकायतें दी गईं। पहली बार में तीन दुल्हनों की शिकायतों से शुरू हुआ सिलसिला अब तक 29 तक पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें करनाल जिले से आईं हैं। इसके अलावा कैथल, जींद, पीपली, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह सहित अन्य जिलों की महिलाओं ने शिकायतें की हैं। राज्य महिला आयोग की सख्ती के चलते अभी तक छह दूल्हे घर वापसी कर चुके हैं, जबकि चार दूल्हों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्यादातर महिलाएं पति से मांग रहीं छुटकारा
पीड़ित दुल्हनों के मुताबिक उनके पतियों ने शादी के बाद उन्हें घर पर छोड़कर विदेश जाने के बाद उनसे संपर्क भी खत्म कर दिया है। इनमें एक साल से लेकर 10 साल तक शादी की अवधि पूरी कर चुकीं महिलाएं हैं। इनमें ज्यादा संख्या में महिलाएं अपने पतियों और ससुराल से छुटकारा मांग रही हैं।



कोट्स ...
अब ज्यादातर महिलाएं पति और ससुराल से छुटकारा पाने की गुहार लगा रही हैं। अभी भी कई परिवार और दूल्हे वापसी के लिए समय मांग चुके हैं। इसमें छह की वापसी भी हो चुकी है और कई वापस आने वाले हैं।

-रेनू भाटिया, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed