फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Light up your house with diyas instead of foreign strings on Diwali: Saini

दिवाली पर विदेशी लड़ियों के बजाय दीयों से रोशन करें घर : सैनी

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


हरियाणा में 25 दिसंबर तक चलेगा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
हर जिले में होंगे व्यापारी सम्मेलन, कॉलेजों में होगा संवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चला रही है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू हो गया है और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस अभियान में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। पूरे प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वे दिवाली में विदेशी लड़ियों की बजाय मिट्टी के दीयों से घर को जगमग करें। विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अभियान को हरियाणा के हर गांव और हर शहर तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में नवंबर-दिसंबर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा व्यापारी सम्मेलन, एमएसएमई उद्योगपति सम्मेलन और कॉलेजों में युवाओं के साथ संवाद के लिए संकल्प सेमिनार होंगे। पूरे प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। संकल्प फॉर आत्मनिर्भर भारत का लोगो तैयार करके दुकानदारों व व्यापारियों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तीन स्तंभों स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा पर आधारित है।
विज्ञापन

चाइनीज सामान की गुणवत्ता खराब

प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि चाइनीज सामान भले ही सस्ते होते हैं, मगर उनकी गुणवत्ता बहुत खराब होती है। भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होती है और वह काफी चलते हैं। कहा कि जो किसान पराली नहीं जलाएगा उसे प्रति एकड़ 1200 रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। लाडो लक्ष्मी योजना पर आम आदमी पार्टी की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि आप को पंजाब में पता चल जाएगा। विपक्ष के बी टीमों के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बचा ही नहीं। कांग्रेस वैसे ही खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed