फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Last chance for candidates who were absent from PMT

Chandigarh-Haryana News: पीएमटी से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका

विज्ञापन
- 1 से 5 जून तक पंचकूला में होगा शारीरिक माप परीक्षण, तय समय पर नहीं पहुंचने वालों को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) व पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) भर्ती के उन अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देने का फैसला किया है जो पहले आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में अनुपस्थित रहे थे। आयोग ने इसके लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।

सूचना के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों का पीएमटी 1 से 5 जून 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की अनुपस्थिति 20 अप्रैल से 1 मई के बीच रही थी उनका पीएमटी 1 जून को होगा। अन्य अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए 2, 3, 4 और 5 जून की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एचएसएससी के अनुसार अब कोई नया प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा और न ही डाक या ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed