फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Kurukshetra will get relief from traffic jam four lane with parking approved

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी निजात, पार्किंग के साथ फोर लेन मंजूर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में रिंग रोड और बाईपास भी बनेगा, यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा रोड बनेगा फोर लेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। पिपली से थर्ड गेट और सेक्टर-3 बाईपास से लेकर 100 फुटा रोड ब्रह्म सरोवर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर राज्य सरकार ने कहा- जाम से निजात दिलाने के लिए नए पार्किंग स्थल बनाने की योजना तैयार है। शहर के सेक्टर-10 में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अगले साल तक कुरुक्षेत्र में पार्किंग स्थल बनकर तैयार हो जाएंगे। पंचायत मंत्री के जवाब पर विधायक अशोक अरोड़ा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सेक्टर-10 की दूरी ब्रह्म सरोवर से तीन से चार किलोमीटर है। पार्किंग स्थल सेक्टर-10 की बजाय ब्रह्म सरोवर के आसपास बनाए जाने चाहिए। इस पर पंचायत मंत्री ने कहा कि ब्रह्म सरोवर के नजदीक नई अनाज मंडी है जहां पर दो हजार बसें और चार से पांच हजार छोटे वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बड़े वाहनों को गांवों के रूट पर मोड़ा जाता है। इससे गांवों की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या का हल केवल शहर में बाईपास या रिंग रोड बनाना ही है। पंचायत मंत्री ने जवाब में कहा- कुरुक्षेत्र शहर में रिंग रोड और बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा से यमुना में 11 जगह डाला जाता है प्रदूषित पानी

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने यमुना नहर में दूषित पानी डाले जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यमुना नहर से दूषित पानी गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में आ रहा है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। इस पर पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यमुना नदी में 11 जगह चिह्नित की गई है जहां से प्रदूषित जल नाले व ड्रेन के माध्यम से यमुना में जा रहा है। ऐसे स्थानों पर एसटीपी लगाकर पानी को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एसटीपी की संख्या 25 और सीटीपी की 7 थी। पिछले 10 वर्ष में 65 नए एसटीपी व 10 नए सीटीपी स्थापित किए हैं। इसके अलावा 8 नए एसटीपी व 8 नए सीटीपी स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।


सीएम बोले- अब मां यमुना स्वच्छ हो रही, विपक्ष में उपेक्षित थी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में विपक्ष की सरकार थी तब यमुना नदी की स्थिति बेहद खराब थी। बातें तो बहुत हुईं लेकिन धरातल पर यमुना को साफ और स्वच्छ करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर हाल ही में दिल्ली में एक बैठक हुई। इसमें वे स्वयं, दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री मौजूद रहे। बैठक में यमुना नदी की स्वच्छता के लिए संयुक्त समिति का गठन किया गया है और इस पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। बीते चार महीनों में यमुना से 16,000 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) भी स्थापित किए जा रहे हैं। मां यमुना अब स्वच्छ हो रही है और यह हरियाणा सरकार का दृढ़ संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed