फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Kuldeep met Shah, demanded inclusion of Bishnoi community in OBC, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: शाह से मिले कुलदीप, बिश्नोई समाज को ओबीसी में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
-दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष चार मांग प्रमुखता से रखीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। बिश्नोई समाज के लिए आरक्षण की मांग भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के दाैरान केंद्र में बिश्नोई समाज के लिए ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग रखी। इनके अलावा भी तीन अन्य मांग केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष रखते हुए इन्हें पूरा कराने का आग्रह किया।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर मुलाकात को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह के समक्ष रखीं सभी चार मांगों की जानकारी दी है। बिश्नोई ने जोधपुर एयरपोर्ट का नाम शहीद अमृता देवी बिश्नोई के नाम पर रखने की मांग की, जबकि खेजड़ी में सोलर कंपनियों की तरफ से अवैध पेड़ काटने की बात कहते हुए तुरंत रोक के लिए ठोस कानून बनाने की जरूरत बताई। इसके साथ ही खेजड़ी को विश्व धरोहर घोषित करने का भी आग्रह किया है। बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर जारी किए बयान में कहा है कि सभी चार बिंदुओं पर गृहमंत्री शाह ने गंभीरता के साथ चर्चा की और खेजड़ी संरक्षण को लेकर विशेष रूप से उन्हें आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed