{"_id":"688b21456e75f3d9820fa3bc","slug":"khel-maha-kumbh-will-start-from-august-2-from-panchkula-15-thousand-players-from-haryana-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दो दिन बाद शुरू होगा खेल महाकुंभ, दो चरण... पंचकूला से शुरुआत, 15 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दो दिन बाद शुरू होगा खेल महाकुंभ, दो चरण... पंचकूला से शुरुआत, 15 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Thu, 31 Jul 2025 01:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:24 PM IST
सार
हरियाणा में खेल महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। दो दिन बाद खेल महाकुंभ शुरू होगा। दो चरणों में इसका आयोजन किया जाएगा और पंचकूला से पहले चरण की शुरुआत होगी। यह जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने खेल महाकुंभ को लेकर अहम जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ दो चरण में होगा, जो कि दो अगस्त से शुरू होगा। सभी जिलों की भागीदारी होगी। इसके पहले चरण की शुरुआत पंचकूला से होगी। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैटमिंटन, बॉस्केटवॉल और हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। खेल महाकुंभ की शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर हरियाणा के विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ी होंगे। दोनों चरण में 15 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं, खेल महाकुंभ का दूसरा चरण अगस्त के आखिर तक होगा।
कलेक्टर रेट पर मंत्री गौतम ने कहा कि समय-समय पर सरकार लोगों की भलाई में कई कदम उठाती हैं। वहीं बीएमबी मामले में पंजाब सरकार के द्वारा हरियाणा सरकार पर 115 करोड़ रुपये के बकाये पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर रेट पर मंत्री गौतम ने कहा कि समय-समय पर सरकार लोगों की भलाई में कई कदम उठाती हैं। वहीं बीएमबी मामले में पंजाब सरकार के द्वारा हरियाणा सरकार पर 115 करोड़ रुपये के बकाये पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन