{"_id":"681a07d28b1fb4cd94056c25","slug":"kanina-school-bus-accident-action-taken-on-five-officials-of-transport-department-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना स्कूल बस हादसा: दुर्घटना की जांच में लापरवाही; परिवहन विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना स्कूल बस हादसा: दुर्घटना की जांच में लापरवाही; परिवहन विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई
Tue, 06 May 2025 06:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 May 2025 06:30 PM IST
सार
कनीना स्कूल बस हादसा मामले में परिवहन विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। मामले में लापरवाही मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कनीना स्कूल बस हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना उपमंडल के गांव उन्हाणी में 11 अप्रैल स्कूल बस दुर्घटना की शिकार हो गई थी। इस हादसे में सात बच्चों की मौत और 11 घायल हुए थे। वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनीना स्कूल बस दुर्घटना मामले में लापरवाही बरतने पर जिला परिवहन कार्यालय, नारनौल के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 7 के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने कनीना घटना पर विधानसभा में भी आश्वासन दिया था कि इस हादसे की पूरी जांच की जाएगी। इसी कड़ी में जांच होने के बाद पांच अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है।
कनीना में उस वक्त जिला परिवहन अधिकारी के रूप में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार व मनोज कुमार, सहायक सचिव प्रदीप शर्मा, मोटर व्हीकल अधिकारी (ई) पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार और परिवहन उप निरीक्षक नवीन के खिलाफ यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।