फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JP Nadda said BJP offices are centres of culture

भाजपा के कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं : जेपी नड्डा

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली से हरियाणा में पार्टी के तीन जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से पार्टी के तीन जिला कार्यालय झज्जर, कुरुक्षेत्र और सिरसा का उद्घाटन किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम एक वट वृक्ष के रूप में जिस भाजपा को देख रहे हैं, उसके बीज डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रख दिए थे। डाॅ. मुखर्जी कभी पद से चिपक कर नहीं रहे लेकिन वे जीवन भर विचारों से चिपके रहे। उन्होंने कभी विचारों के साथ समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब पार्टी ने हर जिले में कार्यालय बनाने का संकल्प लिया। हमने देश में 772 कार्यालय बनाने की योजना बनाई। अब तक 582 भाजपा के कार्यालय बन चुके हैं और जल्द ही 150 कार्यालयों का काम भी पूरा हो जाएगा। हमारे कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं। यहां संस्कारों को प्रतिपादित किया जाता है। कार्यालय चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम और कोष चाहिए। कार्यकर्ता से कार्यकारिणी, कार्यकारिणी से कार्यक्रम और कार्यक्रम से कोष, कोष से कार्यालय तक की व्यवस्था हम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय से राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का ताना-बाना बुनते हैं : सैनी


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा भाजपा कार्यालय केवल सीमेंट-कंक्रीट के भवन ही नहीं बल्कि भाजपा के सेवा और संस्कार के मंदिर हैं। ये वो शक्ति हैं जहां से अंत्योदय की साधना की जाती है। यह वो स्थान हैं जहां हमारे कार्यकर्ता एक परिवार की तरह बैठकर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का ताना-बाना बुनते हैं। हमारे लिए कार्यालय कॉरपोरेट संस्कृति का प्रतीक नहीं है। हमारे कार्यालय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मान-सम्मान और सपनों का केंद्र है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 20 जिलों में भाजपा कार्यालय बन चुके हैं और जल्द ही दो जिलों का निर्माण अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed