{"_id":"684dd3bfe361edf9f5060bd8","slug":"jjps-mega-membership-campaign-will-start-from-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-736847-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जजपा का मेगा सदस्यता अभियान आज से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जजपा का मेगा सदस्यता अभियान आज से शुरू होगा
विज्ञापन
31 जुलाई तक हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा की ओर से प्रदेश में रविवार से मेगा सदस्यता अभियान का आगाज किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला भिवानी व दादरी में नए साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी तरह पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोनीपत और जींद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा कैथल में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिसार में पूर्व विधायक नैना सिंह व पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सिरसा और फतेहाबाद में जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इनके अलावा अन्य सभी जिलों में भी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अभियान शुरू होगा।