{"_id":"6ab52763b62eea54ea0fa732","slug":"jjp-to-observe-chaudhary-devi-lals-birth-anniversary-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1131988-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जजपा आजमनाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जजपा आजमनाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती
विज्ञापन
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती प्रदेशभर में मनाएगी। पार्टी ने जयंती समारोहों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेता ऐलनाबाद हलके के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थलों पर सभाएं होंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी करवाई है। कार्यक्रमों में जजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और ताऊ देवीलाल के अनुयायी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।