फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JJP released poster with late OP Chautala, Ajay said - My father was there two years before Abhay.

Chandigarh-Haryana News: जजपा का स्वर्गीय ओपी चौटाला के साथ पोस्टर जारी, अजय बोले - अभय से दो साल पहले से मेरे पिता

विज्ञापन
जजपा सुप्रीमो अजय की ओर से फोटो लगाने के एलान पर अभय बोले थे - गद्दार नहीं लगा सकते चौटाला साहब की फोटो
विज्ञापन


चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों में चल रही सियासी लड़ाई में नया मोड आ गया है। पोस्टर वार के दौरान अब जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की तस्वीर वाला पोस्टर भी जारी कर दिया है। जजपा की ओर से पोस्टर पर दिवंगत मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की फोटो लगाने के एलान पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा था कि गद्दार चौटाला साहब की फोटो नहीं लगा सकते हैं। इस पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला से दो साल पहले से स्वर्गीय ओपी चौटाला मेरे पिता हैं। हालांकि, पोस्टर जारी होने पर अभय चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया है।

जजपा की तरफ से जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला, जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला की फोटो लगी है। जजपा के चुनाव निशान चाबी के साथ स्लोगन लिखा कि दिल ने कही, अजय ही सही। इस पोस्टर को दिग्विजय चौटाला ने अपनी वाट्स ऐप डीपी पर भी लगाया हुआ है। वहीं, जजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्टर को पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. अजय चौटाला ने कहा बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा शेयर पार्टी गठन के दौरान की वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी बनाने के पहले दिन ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि दूसरे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की वजह से हम लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर नहीं लगा पा रहे, लेकिन जिस दिन यह कानूनी बाध्यता नहीं रहेगी, उसी दिन से हम उनकी तस्वीर अपने पोस्टर पर लगाएंगे। स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हम सबके आदर्श और राजनीतिक गुरु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed