फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JJP declared 22 district presidents of BC Cell.

Chandigarh-Haryana News: जजपा ने बीसी सेल के 22 जिला अध्यक्ष घोषित किए

विज्ञापन
अंबाला में जितेंद्र कश्यप व भिवानी में कृष्ण वर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन



चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बीसी सेल के सभी 22 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद की है। पार्टी के मुताबिक बीसी सेल में अंबाला में जितेन्द्र कश्यप, भिवानी में कृष्ण वर्मा, दादरी में सुरेंद्र यादव, फरीदाबाद में राजवीर गुर्जर, फतेहाबाद में आनंद गुर्जर, गुरुग्राम में जितेन्द्र जांगड़ा और हिसार में रामकुमार भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

वहीं, जींद में सुशील सरपंच, झज्जर में नंबरदार मनोज पंचाल, कैथल में विजय सैनी, कुरुक्षेत्र में बलराम गोस्वामी, करनाल में बलबीर पाल और महेंद्रगढ़ में राजकुमार जांगड़ा को बीसी सेल के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अलावा नूंह में सैय्यद साबिर, पलवल में प्रवीण जोगी, पानीपत में महावीर कश्यप, पंचकूला में महावीर जांगड़ा, रेवाड़ी में धर्मवीर पहलवान, रोहतक में खुशीराम प्रजापत, सिरसा में छिंद्रपाल कंबोज, सोनीपत में जुगताराम बैरागी और यमुनानगर में राजेंद्र सैनी को बीसी सेल का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed