फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Janchetna Trust will fight for the rights of Dalits

Chandigarh-Haryana News: जनचेतना ट्रस्ट लड़ेगा दलितों के हकों की लड़ाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दलितों के हक की लड़ाई के लिए अब एक नया संगठन बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट का निर्माण किया है। कटारिया ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि यह संगठन राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक है जो दलितों के हकों की आवाज बुलंद करेगा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य संविधान निर्माता बाबा साहेब के विचारों, सिंद्धातों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने बुधवार को ट्रस्ट के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के बाद अब विधानसभा स्तर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान ट्रस्ट का संगठन तैयार होगा। इसकी शुरुआत नौ अक्तूबर को नारायणगढ़ विधानसभा से होगी। कटारिया के मुताबिक उनका ट्रस्ट दलित जन प्रतिनिधियों के साथ हो रही अनदेखी को लेकर भी प्रमुखता से काम करेगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने एक साल पहले कुरुक्षेत्र से दलितों के हकों की आवाज उठाने का शंखनाद किया था। उन्होंने कहा कि दलितों को असल सम्मान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दिया। उन्होंने मिशन मेरिट की शुरुआत की जिससे दलितों का बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ। दलितों की सबसे बड़ी मांग एससी कमीशन, सफाई आयोग और पदोन्नति में आरक्षण को लागू किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर दलितों को गुमराह कर रही है। संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और दलितों की आत्मा है। कांग्रेस आज वोट चोरी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है लेकिन वोट चोरी तो कांग्रेस ने 1952 में की थी जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 74 हजार वोटों को रद्द करवाकर संविधान निर्माता को हराने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed