फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   It is now mandatory to install CCTV in medical stores

Chandigarh-Haryana News: मेडिकल स्टोर में अब सीसीटीवी लगाना अनिवार्य

विज्ञापन
मुख्य सचिव ने नशे के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्त है। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी दवा दुकानों में सभी केमिस्ट शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने के लिए आदेश जारी किए हैं। निर्देश दिया कि दवा विक्रेताओं को अपना लाइसेंस ऐसी जगह पर प्रदर्शित करना होगा, जहां उपभोक्ता आसानी से देख सकें। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की बैठक में नशीली दवाओं से जुड़े अपराध से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। इस दौरान राज्य के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सभी उपायुक्तों को नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट 22 अप्रैल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि जनवरी से लेकर मार्च तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 834 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। 1,319 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 119 मामले नशीले पदार्थों की व्यावसायिक मात्रा से संबंधित थे, जबकि 578 मामले मध्यम मात्रा से संबंधित थे।




प्रहरी क्लब में नशे के आदी युवाओं के अभिभावक भी होंगे शामिल

बैठक में मुख्य सचिव ने प्रहरी क्लबों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। यह क्लब नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इन क्लबों में अब शिक्षकों के साथ-साथ नशे की लत वाले युवाओं के माता-पिता को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि परामर्श के लिए अधिक सकारात्मक वातावरण स्थापित किया जा सके। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के दौरान न केवल कमियों की पहचान की जानी चाहिए, बल्कि सुधारों को भी स्वीकार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्रों को दी जाएगी स्टार रेटिंग

सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने बताया, नशा मुक्ति केंद्रों में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्टार-रेटिंग प्रणाली शुरू की गई है। नशा मुक्ति सेवाओं को सक्षम बनाने के लिए हरियाणा नशा दुरुपयोग निगरानी प्रणाली के रूप में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर अंबाला और पंचकूला में इसे शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed