{"_id":"690a1468c6c39e98380ed2ac","slug":"invitation-for-pm-modis-program-given-to-jathedar-of-patna-sahib-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-862386-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पटना साहिब के जत्थेदार को दिया पीएम मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पटना साहिब के जत्थेदार को दिया पीएम मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे पटना साहिब गुरुद्वारा
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर गठित निमंत्रण समिति के सदस्य व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे।
कृष्ण बेदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी के कुरुक्षेत्र आगमन पर होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण जत्थेदार को सौंपा। उन्होंने प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों से भी भेंट की और उन्हें इस धार्मिक व ऐतिहासिक अवसर पर कुरुक्षेत्र आने का आमंत्रण दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में इस पावन अवसर को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राज्यस्तरीय समारोह हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, प्रबंधक मंडल व सिख समाज के अन्य प्रमुख संत-महापुरुषों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए एक विशेष निमंत्रण समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
यह समिति अकाल तख्त सहित देशभर के अन्य सभी तख्तों में जाकर सभी धर्म प्रेमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम गुरु परंपरा और देश की आध्यात्मिक एकता को समर्पित है।