फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   International Yoga Day celebrated in Haryana CM reached Kurukshetra yoga in swimming pool in Bahadurgarh

International Yoga Day: हरियाणा में खोली जाएंगी नई योग व्यायाम शालाएं, कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी का एलान

Sat, 21 Jun 2025 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

सीएम नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में एलान किया कि प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में योग को और बढ़ावा देगी। इसके लिए योग व्यायाम शालाएं खोली जाएगी।

विज्ञापन
International Yoga Day celebrated in Haryana CM reached Kurukshetra yoga in swimming pool in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में स्विमिंग पूल में योग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे और स्वामी रामदेव के साथ योग किया। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में योग को और बढ़ावा देगी। इसके लिए शो नहीं योग व्यायाम शालाएं खोली जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा और उत्कृष्ट लेखन को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के बनने वाले नए परिसर में एक हाल योग एवं मेडिटेशन के लिए बनाया जाएगा।  विशेष पाठ्यक्रम भी तैयार करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ऐसी पद्धति है जिससे हर प्रकार के असाध्य रोग से निजात पाई जा सकती है। यह हमारी प्राचीन पद्धति है और इसे हर नागरिक को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। 




मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ब्रह्म सरोवर तट पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने योग कर नया रिकॉर्ड कायम किया है और यहां से पूरी दुनिया में एक बड़ा संदेश योग के प्रति पहुंचा है। आज पूरी दुनिया योग को अपनाने के लिए उत्सुक हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिनकी पहल पर एक साथ 177 देशों ने 21 जून को योग दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने के लिए समर्थन किया था। 

अब मेला ग्राउंड कहलाएगा योग मैदान 

मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मेला ग्राउंड में हजारों बच्चों को योगाभ्यास करवाया और कहा कि यह एक दिन का नहीं बल्कि जीवन भर का अभ्यास होना चाहिए। योग गुरु ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को योगी मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी मौजूदगी में ही ऐलान किया कि आज से कुरुक्षेत्र का यह मेला ग्राउंड योग मैदान कहलाएगा। कुरुक्षेत्र की धारा धर्म धरा के साथ-साथ अब योग धारा भी कहलाएगी। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस धारा से पूरी दुनिया को योग अपने का बड़ा संदेश पहुंचा है।

हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल में किया योग

बहादुरगढ़ में हरियाणा के तैराकों ने भी स्विमिंग पूल के अंदर योग करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों ने ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत योग से की। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने भी तैराकों के साथ मिलकर योग किया। पानी के अंदर योग मुद्राओं से तैराकों ने योग की महत्ता और स्वस्थ रहने का मंत्र भी लोगों को दिया है। एसएफआई के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि निरोगी रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। सुबह सवेरे सैर और योगासन करने से आम व्यक्ति का शरीर और मन निर्मल रहता है। वंही एक खिलाड़ी के लिए योगासन उसे एकाग्रचित होने के साथ शारीरिक और मानसिक  ताकत प्रदान करते है। उन्होंने तैराकों को स्विमिंग पूल में उतरने से पहले योगासन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि योग से शरीर के असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। योग करने से शरीर में ताकत और लचीलापन भी आता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से योग का नियमित अभ्यास करते रहने को भी कहा है। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून,  सीनियर तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, बंटी, विशाल और मुरली भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed